नागपट्टिनम के वेलंकन्नी उत्सव के दौरान सजावट के लिए रखे गए हीलियम गुब्बारे अचानक फट गए। बताया गया है कि पटाखों की चिंगारी गुब्बारों पर गिरने से यह हादसा हुआ। लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी वाले इस आयोजन स्थल पर हुई घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे में चेन्नई निवासी कलाईसेल्वन और रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें मौके से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


