तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में वत्तलगुंडु के पास कोल्लमपट्टी जंक्शन पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चे सड़क किनारे खेल रहे थे। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतक बच्चों की पहचान धनुश्री (5), योगा वर्षी (11), अनन्या (6) और मोसीकरन (6) के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश के साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है।


