तमिलनाडु विधानसभा में आज विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा की जा रही है। सदन की कार्यवाही के दौरान आज मुख्य रूप से डेयरी विकास, मत्स्य पालन एवं मछुआरा कल्याण और पशुपालन विभागों से संबंधित अनुदान मांगों को चर्चा के लिए लिया गया है।
इन विभागों के कामकाज और भविष्य की योजनाओं पर सदन में विस्तार से विचार-विमर्श किया जा रहा है।


