मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह की इकाई, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने 'बॉम्बे क्रीमरी' ब्रांड के साथ आइसक्रीम बाजार में आधिकारिक प्रवेश किया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि इस नई रेंज की शुरुआती कीमत 10 रुपये रखी गई है।
फिलहाल ये उत्पाद पश्चिमी भारत में उपलब्ध कराए गए हैं और कंपनी की योजना जल्द ही इन्हें पूरे देश में लॉन्च करने की है। इससे पहले रिलायंस ने 'कैंपा' ब्रांड के साथ कोला बाजार में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
रिलायंस अपने उपभोक्ता उत्पाद पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार कर रही है, जिसमें पहले से ही 'इंडिपेंडेंस' ब्रांड के साथ कई स्नैक्स और कन्फेक्शनरी उत्पाद शामिल हैं। इस नए कदम के साथ रिलायंस अब अमूल, वाडीलाल इंडस्ट्रीज, मदर डेयरी और हैटसन एग्रो जैसी स्थापित कंपनियों को सीधी टक्कर देगी।






