तमिलनाडु विधानसभा के इतिहास में पहली बार एक महिला सदस्य ने अध्यक्ष की कुर्सी संभाली है। विधायक सत्यभामा ने कार्यवाहक अध्यक्ष (पैनल ऑफ चेयरमैन) के रूप में सदन की कार्यवाही का संचालन किया।
विधानसभा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस ऐतिहासिक अवसर पर सत्यभामा ने अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर सदन की कार्यवाही का नेतृत्व किया।

