चेन्नई में सचिवालय के पास मुख्यमंत्री विजय की कार को रोककर प्रदर्शन किया गया। माना मदुरै निवासी आकाश की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर उसके माता-पिता और रिश्तेदारों ने यह विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी मार्च महीने में हुई आकाश की मौत के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री का काफिला रुकने के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया।

