ईरान में जारी युद्ध जैसी स्थिति के कारण अमेरिका में डीजल की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। वर्तमान में वहां एक गैलन डीजल की कीमत 5.85 डॉलर हो गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 552 रुपये के बराबर है।
साल 2025 में एक गैलन डीजल की कीमत 3.71 डॉलर थी, जिसमें अब भारी वृद्धि दर्ज की गई है। इस रिकॉर्ड बढ़ोतरी का अमेरिकी बाजार पर गहरा असर पड़ा है। डीजल के दाम बढ़ने से माल ढुलाई और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी भारी उछाल आने की आशंका जताई गई है।


