डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा उपचुनावों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं। इस चर्चा में पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी शामिल नहीं हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार, डीएमके के कोंगु क्षेत्र के प्रमुख चेहरे माने जाने वाले सेंथिल बालाजी को इस बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित ही नहीं किया गया था।




