प्रसिद्ध संगीतकार इलियाराजा के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में अवमानना का मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने इस मामले में इलियाराजा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
सरीगामा (Saregama) कंपनी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि इलियाराजा अदालत द्वारा पहले से लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहे हैं और लगातार अपने गानों पर मालिकाना हक का दावा कर रहे हैं। कंपनी ने अदालत से मांग की है कि आदेशों का उल्लंघन करने के कारण इलियाराजा की संपत्ति को कुर्क किया जाए और उसे बेचने के लिए एक अधिकारी की नियुक्ति की जाए।

