भारत निर्वाचन आयोग ने विजय की पार्टी 'तमिलनाडु वेत्री कड़गम' (TVK) को आधिकारिक रूप से एक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कर लिया है। आयोग ने पार्टी के चुनाव चिह्न के रूप में 'सीटी' (Whistle) को भी मंजूरी दे दी है।
इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए पार्टी प्रमुख विजय ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह केवल पार्टी की मान्यता नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक क्रांति की शुरुआत है। उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा 'सीटी' को पार्टी का आधिकारिक चुनाव चिह्न घोषित करना उनके लिए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का विषय है।
