बेंगलुरु पुलिस ने एक्सपायरी हो चुकी कैंसर की दवाओं पर फर्जी लेबल लगाकर बेचने के आरोप में 'कृपा हेल्थकेयर' (Krupa Healthcare) के मालिक वीरेश कुमार जैन को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मिनर्वा सर्कल के पास स्थित उक्त मेडिकल स्टोर पर पुलिस और औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा की गई संयुक्त छापेमारी के दौरान हुई।
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी नामी कंपनियों के फर्जी लेबल लगाकर इन दवाओं को 50 प्रतिशत छूट पर बेच रहा था। पुलिस के अनुसार, ये नकली दवाएं बेंगलुरु के 90 से अधिक अस्पतालों और क्लीनिकों में सप्लाई की गई थीं। मामले की आगे की जांच जारी है।



