भारत के प्रख्यात इंजीनियर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर आज देश भर में राष्ट्रीय अभियंता दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन देश के निर्माण और इंजीनियरिंग क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करने के लिए समर्पित है।
इस विशेष अवसर पर उनके द्वारा किए गए कार्यों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सम्मान दिया जा रहा है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।


