कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने राज्य में गंभीर जल संकट और सूखे जैसे हालात पैदा होने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
इसके साथ ही, उन्होंने नागरिकों को बिजली कटौती के लिए भी तैयार रहने को कहा है। राज्य में संभावित बिजली संकट को देखते हुए यह चेतावनी जारी की गई है।

