अंडमान सागर में बने नए कम दबाव के क्षेत्र के कारण तमिलनाडु के 21 जिलों में कल भारी बारिश की संभावना है। चेन्नई मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, तंजावुर, नीलगिरी, कोयंबटूर, धर्मपुरी, कृष्णगिरि, डिंडीगुल, पुदुकोट्टई, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, पेरम्बलुर, अरियलुर, कल्लाकुरिची, विल्लुपुरम, तिरुवन्नामलाई, शिवगंगा, मदुरै, कुड्डालोर, तिरुपत्तूर, वेल्लोर और तिरुचिरापल्ली जिलों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि यह कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे मजबूत होकर 22 सितंबर तक गहरे दबाव में बदल सकता है, जिसके प्रभाव से राज्य के विभिन्न हिस्सों में आने वाले दिनों में मध्यम बारिश जारी रहेगी।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में हुई बारिश के आंकड़ों के अनुसार, कृष्णगिरि जिले के बेट्टामुगिलालम में सर्वाधिक 15 सेमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा, पुडुचेरी के तिरुकनूर और धर्मपुरी जिले के मारंडाहल्ली में 12-12 सेमी बारिश दर्ज की गई है।





