कोयंबटूर में प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पादों की तस्करी कर रहे तीन संदिग्धों को पकड़ने के दौरान एक हेड कांस्टेबल ने साहस का परिचय दिया। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपी अपनी कार तेज गति से भगा ले गए, इस दौरान सिपाही ने करीब 40 किलोमीटर तक कार की छत को मजबूती से पकड़कर अपनी जान जोखिम में डाली।
यह पीछा अविनाशी के पास जाकर समाप्त हुआ, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। पुलिस ने तीनों तस्करों को हिरासत में ले लिया है और उनके पास से लगभग 300 किलोग्राम प्रतिबंधित गुटखा व तंबाकू उत्पाद बरामद किए गए हैं।


