जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सेवा पावर प्रोजेक्ट पर तैनात सीआईएसएफ के एक हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार सिंह ने अपने चार सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। मशका गांव स्थित इस जलविद्युत परियोजना परिसर में शाम करीब 6:40 बजे एक बहस के बाद आरोपी ने अपनी सर्विस राइफल एके-47 से अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
इस घटना में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह और कांस्टेबल रफीक अहमद तथा संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए हिमाचल प्रदेश स्थित एनएचपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी अवधेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी सर्विस गन को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



