भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने पहली बार रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस ऐतिहासिक जीत के सफर में कुमकुम ने दो कोरियाई और एक चीनी खिलाड़ी को पराजित किया।
क्वार्टर फाइनल में कुमकुम ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और शीर्ष वरीयता प्राप्त कोरियाई खिलाड़ी कांग चेयॉन्ग को मात दी। इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने चीन की पूर्व विश्व नंबर एक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता झू जिंगयी को बाहर का रास्ता दिखाया।
फाइनल मुकाबले में कुमकुम का सामना 2023 की जूनियर विश्व चैंपियन ओह येजिन से हुआ। अंतिम सेट में लगातार तीन 10 अंक और शूट-ऑफ में भी 10 अंक हासिल कर कुमकुम ने शानदार प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

