भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नेस्ले के 'लो फैट डेयरी व्हाइटनर' के एक नमूने को असुरक्षित और मानक के विपरीत पाया है। यह नमूना नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित 'द ललित' (भारत होटल्स लिमिटेड) से लिया गया था, जिसकी जांच खाद्य विश्लेषक द्वारा की गई।
जांच रिपोर्ट में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम (FSS Act), 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने के बाद, अधिकारियों ने होटल को नोटिस जारी किया है। होटल प्रबंधन को संबंधित उत्पाद की बिक्री तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया गया है।
खाद्य व्यवसाय संचालक को जांच रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही, उन्हें एफएसएस अधिनियम के तहत निर्धारित समय सीमा के भीतर इस निष्कर्ष के खिलाफ अपील करने का अवसर भी दिया गया है।



