दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यकर्ताओं, राजनीतिक नेताओं और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों द्वारा विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद यह कदम उठाया गया है। प्रदर्शनकारी 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' का विरोध कर रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।
प्रशासन ने जंतर-मंतर पर चेतावनी नोटिस चस्पा कर दिए हैं। इसके तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की गई है, जिसके अंतर्गत पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है। क्षेत्र में किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंध है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


