पिछले महीने की 30 तारीख को 170 यात्रियों को लेकर जा रहे फ्लाई दुबई के एक विमान के अपहरण का संकेत मिलने के बाद इजरायल ने उसे मार गिराने की तैयारी कर ली थी। अमेरिका में हुए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर आतंकी हमले जैसी किसी घटना की आशंका के चलते इजरायल ने यह कड़ा निर्णय लिया था।
हालांकि, विमान के इजरायली हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बजाय सऊदी अरब की ओर मुड़ जाने से यह संभावित हमला टल गया। रिपोर्टों के अनुसार, यदि वह विमान इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे या तेल अवीव शहर की ओर बढ़ता, तो उसे निश्चित रूप से मार गिराया जाता।





