सेलम में बालासुब्रमणि की चांदी की वर्कशॉप में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने वहां तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की और करीब 600 किलो चांदी के आभूषण व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।
लूटे गए सामान की कुल कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वर्कशॉप में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
लुटेरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो मामले की गहनता से जांच कर रही है।

