दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने नए वॉयस और एसएमएस-ओनली मोबाइल प्लान पेश किए हैं। ट्राई (TRAI) के नवीनतम दिशानिर्देशों के तहत इस तरह की सुविधा देने वाली एयरटेल पहली दूरसंचार कंपनी बन गई है। ये प्लान विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए तैयार किए गए हैं जो बिना डेटा के केवल कॉलिंग सेवाओं को प्राथमिकता देते हैं।
इन नए प्लान के तहत 185 रुपये में 28 दिन, 203 रुपये में 30 दिन और 206 रुपये में एक महीने की वैधता दी जा रही है। कंपनी के अनुसार, इन सभी प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी।



