तमिलनाडु सरकार ने राज्य की सहकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए वर्ष 2025-2026 हेतु बोनस और अनुग्रह राशि देने का आदेश जारी किया है। दिवाली के त्योहार के मद्देनजर यह घोषणा की गई है।
सुब्रमण्यम शिवा और कल्लाकुरिची-II सहकारी चीनी मिलों के कर्मचारियों को 8.33 प्रतिशत बोनस और 11.67 प्रतिशत अनुग्रह राशि सहित कुल 20 प्रतिशत का भुगतान किया जाएगा। वहीं, अन्य 14 सहकारी और 2 सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों के कर्मचारियों को 8.33 प्रतिशत बोनस और 1.67 प्रतिशत अनुग्रह राशि के साथ कुल 10 प्रतिशत बोनस मिलेगा।
इस निर्णय से कुल 5,190 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। सरकार ने इस मद के लिए 351.40 लाख रुपये की राशि आवंटित की है।

