सलेम जिले के थलाईवासल इलाके में एक किसान के साथ 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने किसान को व्हाट्सएप पर अधिक ब्याज का लालच देकर निवेश करने के लिए प्रेरित किया था। किसान ने उनकी बातों पर भरोसा करते हुए किस्तों में कुल 22 लाख रुपये का निवेश किया।
इसके बाद जालसाजों ने निवेश की गई राशि को मुनाफे के साथ वापस दिलाने का झांसा देकर किसान से अतिरिक्त 8 लाख रुपये की मांग की। किसान ने यह राशि भी जमा कर दी, लेकिन बाद में ठगी का एहसास होने पर उसने जिला साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
