मुख्यमंत्री विजय ने दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह दिन लोगों के जीवन में नई उम्मीद और खुशियां लेकर आए।
मुख्यमंत्री ने दीपावली को अंधकार मिटाकर प्रकाश फैलाने और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताया। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का संचार करे।
