दीपावली के अवसर पर तमिलनाडु सरकार ने लोगों को पटाखे फोड़ने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आसमान में जाने वाले पटाखों और रॉकेट को हाथ में पकड़कर नहीं जलाना चाहिए, क्योंकि इससे चेहरे और हाथों पर गंभीर चोट लगने का खतरा रहता है। प्रशासन ने जोर देकर कहा है कि सुरक्षा सर्वोपरि है और पटाखों को हमेशा जमीन पर रखकर ही जलाना चाहिए।
पटाखे जलाते समय पर्याप्त दूरी बनाए रखना अनिवार्य है और जो पटाखे एक बार में न जलें, उन्हें दोबारा जलाने का प्रयास नहीं करना चाहिए। बच्चों को पटाखे जलाते समय माता-पिता या बड़ों की निगरानी आवश्यक है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पटाखे जलाते समय पास में पानी की बाल्टी रखने का भी सुझाव दिया गया है।
