अमेरिका में डीजल की कमी को दूर करने के लिए ट्रंप प्रशासन द्वारा रूस से आयात किए जा रहे डीजल के तीन जहाजों को अमेरिकी बंदरगाहों पर प्रवेश की अनुमति नहीं मिली है। स्थानीय कानूनों और राजनीतिक विरोध के चलते इन जहाजों को वापस लौटना पड़ा है। न्यू जर्सी की गवर्नर मिकी शेरिल ने चेतावनी दी थी कि रूसी डीजल उतारने वाले बंदरगाहों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
इस दबाव के कारण 'लेरुवो' जहाज ने ब्राजील और 'टैलिसमैन' ने अल्जीरिया की ओर अपना रुख कर लिया है। वहीं, 'अजियोई फर्नांडीज' नामक तीसरा जहाज भी अपनी यात्रा बीच में रोककर अन्य देशों की ओर जाने की योजना बना रहा है।
रूस से डीजल आयात रुकने को ट्रंप प्रशासन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इस घटनाक्रम के बाद अमेरिका में डीजल की किल्लत और अधिक गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।



