तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने तूतीकोरिन में स्टरलाइट विरोधी प्रदर्शनों के दौरान प्रभावित हुए परिवारों के लिए 5.25 करोड़ रुपये के अतिरिक्त मुआवजे की घोषणा की है। यह निर्णय प्रभावित परिवारों के अनुरोध और अरुणा जगदीशन आयोग की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।
गौरतलब है कि 22 और 23 मई 2018 को हुए इन प्रदर्शनों में 13 लोगों की जान चली गई थी और 40 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राज्य सरकार ने पहले ही मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये और घायलों को 5-5 लाख रुपये की सहायता दी थी। अब नए आदेश के तहत मृतकों के परिजनों को अतिरिक्त 25 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 5 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी, जिससे कुल मुआवजा राशि 5.25 करोड़ रुपये हो गई है।



