कावेरी जल बंटवारे के मुद्दे पर डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने मुख्यमंत्री विजय को पत्र लिखकर राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कावेरी केवल जल बंटवारे का विषय नहीं है, बल्कि यह ऐतिहासिक और भावनात्मक रूप से तमिलों के जीवन से गहराई से जुड़ा हुआ है।
स्टालिन ने अपने पत्र में इस बात पर जोर दिया कि डेल्टा क्षेत्र के किसानों की पूरी आजीविका कावेरी नदी पर ही निर्भर है। उन्होंने कहा कि कावेरी के अधिकारों की रक्षा के लिए व्यक्तिगत पसंद-नापसंद और पार्टीगत मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर खड़ा होना अनिवार्य है।



