उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर 209 संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार होने और केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाने की खबरों को BJP ने सिरे से खारिज कर दिया है. पार्टी ने इन दावों को भ्रामक, आधारहीन और मनगढ़ंत बताते हुए स्पष्ट किया कि ऐसी कोई सूची न तो तैयार की गई है और न ही उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया शुरू हुई है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी संयुक्त बयान में कार्यकर्ताओं और जनता से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर फैलाई जा रही अफवाहों पर भरोसा न करें.



