दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक 22 वर्षीय युवती ने अपने सहकर्मियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। घटना सोमवार देर रात की है, जब कड़कड़डूमा स्थित एक कैफे में काम करने वाले छह लोग पार्टी के बाद फिर से कैफे खोलकर शराब पी रहे थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार पुरुषों और दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। शेष तीन आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पीड़िता ने मंगलवार सुबह 5:45 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी। फिलहाल पुलिस उसका बयान दर्ज कर रही है, जिसे आगे की जांच के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष भी पेश किया जाएगा।


