भारी बारिश के कारण सबरीमाला जाने वाले रास्तों पर भूस्खलन की आशंका को देखते हुए त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए चेतावनी जारी की है। बोर्ड ने भक्तों से अपनी यात्रा योजनाओं पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।
सबरीमाला अयप्पा मंदिर में आगामी 3 अगस्त को 'निरपुथरी' उत्सव आयोजित किया जाना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह परामर्श जारी किया है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स

