केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के लिए 4,466 करोड़ रुपये की कर हिस्सेदारी राशि जारी कर दी है। देश के सभी 28 राज्यों को जारी की गई इस कर हिस्सेदारी की सूची में तमिलनाडु भी शामिल है।
यह धनराशि राज्य सरकारों के पूंजीगत व्यय और विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के उद्देश्य से आवंटित की गई है। इस सूची के तहत उत्तर प्रदेश को सर्वाधिक 19,208 करोड़ रुपये, बिहार को 10,845 करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश को 8,010 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स


