केरल में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस आपदा में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। भारी बारिश से 27 घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं और 196 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी राज्य स्तरीय परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 2 अगस्त के लिए राज्य के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, मूझियार, कल्लारकुट्टी और एराट्टयार सहित पांच बांधों का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है, जिसके चलते इन बांधों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स


