ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट बेंगलुरु में 15 तारीख से अपनी फूड डिलीवरी सेवा शुरू करने जा रही है। इस कदम के साथ ही कंपनी अब जोमैटो और स्विगी जैसी दिग्गज कंपनियों के दबदबे वाले फूड डिलीवरी बाजार में अपनी पैठ बनाने की तैयारी में है।
बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए फ्लिपकार्ट ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। वर्तमान में अन्य कंपनियां रेस्टोरेंट्स से 16 से 30 प्रतिशत तक कमीशन वसूलती हैं, जबकि फ्लिपकार्ट केवल 10 प्रतिशत कमीशन के आधार पर अपनी सेवाएं प्रदान करने की योजना बना रही है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स



