युद्ध और प्रतिकूल मौसम की मार के चलते वैश्विक स्तर पर खाद्य पदार्थों की कीमतें पिछले तीन वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। गेहूं, खाद्य तेल और चीनी जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में हुई भारी वृद्धि इसका मुख्य कारण है।
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के अनुसार, इस महंगाई के कारण जुलाई महीने में वैश्विक खाद्य मूल्य सूचकांक बढ़कर 131.1 अंक पर पहुंच गया है।

