श्रीलंका सरकार ने भारत सहित अन्य देशों में रह रहे तमिल शरणार्थियों की स्वदेश वापसी पर लगी सभी पाबंदियों को हटा दिया है। इस संबंध में सरकार ने आवश्यक कदम उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नई घोषणा के अनुसार, अब अस्थायी यात्रा दस्तावेज रखने वाले शरणार्थी बिना किसी बाधा के श्रीलंका लौट सकेंगे।




