नाइजीरिया में आयोजित कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में तमिलनाडु के वालपाडी की कनक लक्ष्मी ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की और राज्य का नाम रोशन किया।
इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने कुल 35 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। भारतीय दल ने 13 स्वर्ण, 8 रजत और 14 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।



