अर्जेंटीना के हाथों 3-5 से मिली हार के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम विश्व कप से बाहर हो गई है। इस पराजय के साथ ही सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीदें भी समाप्त हो गई हैं।
टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब भारतीय टीम सातवें और आठवें स्थान के वर्गीकरण मैच में हिस्सा लेगी।





