केरल स्थित सबरीमाला अय्यप्पा मंदिर के कपाट आज अवनी महीने की विशेष पूजा के लिए खोले जा रहे हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, आज शाम 5:00 बजे मंदिर के मुख्य द्वार खोले जाएंगे।
कपाट खुलने के बाद मंदिर में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा।



