अमेरिकी दूतावास ने वीजा साक्षात्कार प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। नए नियमों के तहत, अब नवजात शिशुओं से लेकर 17 वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए वीजा साक्षात्कार के दौरान अपने माता-पिता के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य कर दिया गया है।
इस आयु वर्ग के आवेदकों को पहले दी गई साक्षात्कार छूट को अब रद्द कर दिया गया है। दूतावास ने स्पष्ट किया है कि अब सभी वीजा आवेदकों को साक्षात्कार केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से आना आवश्यक होगा।


