मंगलुरु के के.एस. राव रोड स्थित केएफसी (KFC) आउटलेट पर एक ग्राहक को खराब चिकन परोसने का मामला सामने आया है। ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए मिले इस दूषित भोजन की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित रेस्टोरेंट को सील कर दिया है।
अधिकारियों ने रेस्टोरेंट से भोजन के नमूने एकत्र कर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


