दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जल्द ही खेल से संन्यास लेने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह उनके फुटबॉल करियर का आखिरी साल हो सकता है।
'वोग' पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में रोनाल्डो ने यह बात कही। इस दौरान उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह खेल की दुनिया में एक महान विरासत छोड़ना चाहते हैं।




