देश के 14 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित होने की जानकारी सुप्रीम कोर्ट में एक वरिष्ठ वकील द्वारा दाखिल रिपोर्ट में दी गई है। इस रिपोर्ट में मुख्यमंत्रियों के नाम और उनके खिलाफ दर्ज मामलों की विस्तृत सूची पेश की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर सर्वाधिक 89 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल के सुवेंदु अधिकारी (29), कर्नाटक के डी.के. शिवकुमार (19), आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू (19) और केरल के सतीसन (18) का नाम शामिल है। सूची में हेमंत सोरेन (5), देवेंद्र फडणवीस (4), सुखविंदर सिंह (4), विजय (2), सम्राट चौधरी (2), प्रेम सिंह तमांग (1), भगवंत मान (1), मोहन चरण माझी (1) और भजन लाल शर्मा (1) भी शामिल हैं।




