कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक चार मंजिला इमारत में बुधवार तड़के करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें छह पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। आग लगने की इस घटना में छह अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इमारत से करीब 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।




