महाराष्ट्र के अमरावती जिले में स्थित एक सरकारी महिला अस्पताल में आज तड़के करीब 3:30 बजे भीषण आग लग गई। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में हुई इस दुर्घटना में तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह आग वेंटिलेटर में विस्फोट के कारण लगी।
घटना के समय वार्ड में कुल 39 बच्चे भर्ती थे। अस्पताल के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में घायल हुए छह बच्चों को बेहतर इलाज के लिए पास के सरकारी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।


