उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर द्वारा पिछले चार महीनों में 10 आपराधिक मामलों में 22 दोषियों को मौत की सजा सुनाई गई थी। इस घटनाक्रम के बीच, जिला न्यायाधीश ने उनके पास लंबित 97 आपराधिक मामलों को वापस ले लिया है।
गौरतलब है कि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश द्वारा सुनाई गई इन फांसी की सजाओं को तब तक क्रियान्वित नहीं किया जा सकता, जब तक कि उच्च न्यायालय से इनकी पुष्टि न हो जाए।


