भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए नकद निकासी के नियमों में बदलाव किया है। अब बैंक के एटीएम या शाखाओं से महीने में चार बार से अधिक बार पैसे निकालने पर ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यह नई व्यवस्था 1 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगी।
बैंक प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, निर्धारित सीमा यानी चार बार से अधिक की प्रत्येक निकासी पर 15 रुपये का शुल्क और उस पर जीएसटी (GST) लागू होगा। यह नियम सभी खाताधारकों पर लागू होगा।


