दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सभी प्रकार के निर्माण कार्यों पर 42 दिनों के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध 10 दिसंबर से शुरू होकर 20 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले बड़े निर्माण स्थलों की निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कैमरों और डस्ट पोर्टल तकनीक का उपयोग किया जाएगा।


