मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करने का यह अवसर हमें एक समावेशी भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करे।
आज भारत सहित पूरी दुनिया में मुस्लिम समुदाय मिलाद-उन-नबी का त्योहार मना रहा है। राष्ट्रपति का संदेश पैगंबर साहब के आदर्शों और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने के महत्व पर जोर देता है।


